फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता श्रीनगर के नौगांव थाने की घटना से सबक लेते हुए पुलिस आयुक्त की ओर से सभी थाना एसएचओ को आदेश दिया गया कि सभी एसएचओ अपने-अपने थाना परिसर में ज्वलनशील पदार्थों को अलग रखें। दीवाली के दौरान पुलिस ने काफी मात्रा में पटाखे जब्त किए थे। पुलिस आयुक्त की ओर से पटाखों को लेकर सभी एसएचओ को विशेष तौर पर चेताया गया था। वहीं पुलिस कई बार पुलिस सिलेंडर भी जब्त करती है। सिलेंडर से गैस लीकेज से भी धमाका हो जाता है। सिलेंडर लीकेज से हुईं घटनाओं को देखते हुए थानों से सिलेंडर हटाने के लिए भी कहा गया है। बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से धौज और फतेहपुर तगा से 2900 किलो से ज्यादा अमोनियम नाइट्रेट और हथियार जब्त किए थे। वहीं इस मामले में दिल्ली में धमाका करने वाले डॉ. उमर और उसकी सहय...