रिषिकेष, मार्च 12 -- थानो स्थित लेखक गांव में शुक्रवार को विरासत कला उत्सव का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, स्पर्श हिमालय विवि और स्पर्श हिमालय फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कला उत्सव में भारतीय कला, संस्कृति, साहित्य और परंपराओं की समृद्ध विरासत के दर्शन होंगे। देशभर के कलाकार, साहित्यकार और संस्कृति प्रेमी एक मंच पर भारतीय सांस्कृतिक विविधता के विविध रंगों को भी प्रस्तुत करेंगे। लेखक गांव के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओपी बड़ोनी ने उत्सव से संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उत्सव 13 से 19 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। हर दिन शाम छह बजे सांस्कृतिक उत्सव में कविता, संगीत, नृत्य, नाटक और लोक संस्कृति से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। काव्य की विभिन्न विधाओं के माध...