रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार को आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जैप आईटी द्वारा जारी निविदा में गंभीर विसंगतियां हैं। मरांडी ने इस पूरी प्रक्रिया को भ्रष्टाचार की साजिश बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। मरांडी ने अपने पत्र में दावा किया है कि राज्य सरकार और कैबिनेट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद, इस निविदा को जेम पोर्टल पर जारी न कर झारखंड टेंडर्स के माध्यम से निकाला गया है। उनके अनुसार, जेम पोर्टल पर नियम विरुद्ध शर्तें नहीं रखी जा सकती थीं, इसलिए पसंदीदा वेंडरों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पोर्टल...