थानों में सीसीटीवी नहीं लगाए जाने पर डीजीपी को अवमानना नोटिस
रांची, सितम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के हाईकोर्ट के द्वारा बार-बार दिए गए निर्देशों के बावजूद अब तक प्रभावी अनुपालन नहीं होने पर अदालत ने कड़ी नाराजगी जताई है। मंगलवार को हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधिकारियों की रुचि यह सुनिश्चित करने में है कि थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाएं। अदालत ने इसे गंभीरता से लेते हुए वर्तमान डीजीपी तदाशा मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे पूछा गया है कि उनके खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना की कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए। मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि 18 जून के आदेश के साथ-साथ इससे पहले हाईकोर्ट की विभिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.