भभुआ, जून 9 -- डायल 112 के रिस्पॉन्स समय में सुधारने और गश्ती तेज करने का निर्देश दिया पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मुकदमों के निष्पादन की समीक्षा की भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसपी हरिमोहन शुक्ला ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने थानों में दर्ज एवं लंबित मामलों में अनुसंधान और निष्पादन की स्थिति, लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की एवं सम्मन के निष्पादन की समीक्षा की और पिछले माह दर्ज मामलों का शत-प्रतिशत निष्पादित करने में तेजी लाने, थानो में संधारित फिरारी, दागी, गुंडा पंजी, निगरानी प्रस्ताव की स्थिति, स्पीडी ट्रायल, डोसियर के सत्यापन एवं नए डोसियर खोलने, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के जनता दरबार, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, वरीय पदाधिकारी के आदेश पर की गई कार्...