छपरा, सितम्बर 14 -- छपरा, हमारे संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के लिए प्रतिदिन शारीरिक प्रशिक्षण पीटी का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ ही ड्यूटी के प्रति उनकी तत्परता और अनुशासन को मजबूत करना है। रॉल कॉल के दौरान थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों को उनके निर्धारित कार्य एवं कर्तव्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। थाना स्तर पर चलने वाली पुलिस गतिविधियों, विधि-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी जवानों को सजग रहने के लिए कहा जाता है। वहीं, प्रतिदिन कराई जा रही पीटी में पुलिस पदाधिकारी और जवान शारीरिक अ...