बांदा, मई 4 -- बांदा। थाना चौकी में कार्रवाई के बाद खड़े किए गए वाहन कई बार जानलेवा बन जाते हैं। ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। बीते शुक्रवार को कन्नौज में पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कंडम बस में टकराने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- थानों-चौकियों के बाहर खड़े कबाड़ वाहन बन रहे हादसों का कारणघटनाओं की बढ़ती संख्या रविवार को हिन्दुस्तान संवाददाता ने जनपद के चौकी थानों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। जहां पर कार्रवाई के बाद खड़े किए गए वाहन सड़क पर ही खड़े हैं। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने भी ऐसे वाहनों को हटाने के निर्देश दिए थे। वहीं जिले में डंपिग यार्ड बनाने के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। थानों और चौकियों में जगह की कमी होने के कारण अक्सर एआरटीओ की ओर से पकड़े जाने वाले वाहन सड़क पर ही खड़...