महाराजगंज, मार्च 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के थानों में 17 नए पीआरवी वाहन मिले हैं। पुलिस की गतिशीलता व त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में ये आधुनिक व उच्च क्षमता वाले वाहन कारगर साबित होंगे। एसपी सोमेन्द्र मीना ने पुलिस ने लाइन में पूजन के बाद इन वाहनों को थानों के लिए रवाना किया। वाहनों का पूजन करने के बाद एसपी ने हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया। बताया कि ये वाहन आधुनिक, उच्च क्षमता वाले हैं। इससे पुलिस की त्वरित गस्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अपराध नियंत्रण एवं जन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में काफी मदद मिलेगी। एसपी ने कहा कि ये नए वाहन पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में वृद्धि करेंगे तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में त्वरित पहुंच सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पुलिस कर्मियो...