झांसी, अप्रैल 25 -- झांसी,संवाददाता। डीएम गौरांग राठी ने एसएसपी बीबीबीजीटीएस मूर्ति के साथ संपूर्ण समाधान दिवस पर थाना नवाबाद में शिकायतों को परखा। सभी का निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा,थानों की शिकायतों का मेरिट पर निस्तारण करें। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें। डीएम बोले, थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील होकर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए व्यवहार करें। डीएम ने कहा कि जनपद में संवेदनशील और पारदर्शी प्रशासन देना जिला प्रशासन प्राथमिकता है। लोक शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिकायतों का मेरिट के आधार पर निस्तारण करना किया जाए। महिलाओं विशेषकर बालिकाओं के साथ हुए अपराध की शिकायत को तत्काल गंभीरता से लें,उसका निस्तारण संवेदनशील होकर करें। यह भी पढ़...