छपरा, जनवरी 31 -- एसडीपीओ के साथ की समीक्षा बैठक छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सीनियर एसपी विनीत कुमार ने पुलिस केंद्र में समीक्षा बैठक का की । बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एसडीपीओ और पुलिस उपाधीक्षक रक्षित उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न थानों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पुलिस बल व पदाधिकारियों की उपलब्धता, थानों में संसाधनों की स्थिति, वाहनों की कार्यशीलता, लंबित मामलों की समीक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम बिंदुओं को शामिल किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने थानों की मौजूदा स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारों पर विशेष जोर दिया। सीनियर एसपी ने सभी एसडीपीओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि थानों की कार्यप्रणाली में पारदर्...