अलीगढ़, फरवरी 6 -- यूपी में पुलिस थाने से ही वसूली की कोशिश का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ में गोरई थाने की आधिकारिक मेल पर डीजीपी के नाम से मेल कर वसूली की कोशिश हुई है। भेजे गए मेल में लिखा था कि थाने में कानून व्यवस्था के निर्वहन में घोर लापरवाही, अवैध वसूली व दलालों की सक्रिय भूमिका पाई गई है। इसके साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अवैध वसूली के उद्देश्य से आरोपी ने यह कृत्य किया था। वह बुलंदशहर से गैंगस्टर का आरोपी है। थाना गोरई के कंप्यूटर ऑपरेटर अरविंद कुमार मौर्या ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा कि दो फरवरी को दोपहर 03:16 बजे डीजीपी राजीव कृष्ण के नाम से जीमेल आईडी (आईपीएसराजीवकृष्ण) से थाना गोरई की कार्यप्रणाली में पाई गई गंभीर अनियमितताओं, ...