प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एक माह पहले युवती को गांव के युवक से प्रेम विवाह करना भारी पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश पर साथ रहने वाली युवती कोतवाली में बयान देकर लौट रही थी। रास्ते में उसके चाचा और मामा ने उसके पति को मार डाला। युवक की हत्या से गांव में तनाव है।

गांव का विवाद कुंडा कोतवली के महमदपुर बरई गांव निवासी 20 वर्षीय अर्चना यादव दो माह पहले गांव के ही 25 वर्षीय शिवनाथ यादव के साथ फरार हो गई थी। मामले में उसके चाचा वीरेंद्र कुमार यादव ने शिवनाथ यादव उर्फ मुन्नू, पंकज यादव, सुमन और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया। हालांकि हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों साथ रह रहे थे। मुकदमा समाप्त करने के लिए विवेचक ने अर्चना और उसके पति को बयान के लिए गुरुवार शाम कुंडा कोतवाली बुलाया था। अर्चना के परिवार के लोगों को इसकी भनक लग ग...