बांदा, अगस्त 23 -- अतर्रा। प्रार्थना पत्र देने थाने गए युवक को पुलिस ने भगा दिया। आरोप है कि इससे परेशान युवक ने नशे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान राजनगर निवासी ममेरे भाई प्राशू ने बताया 23 वर्षीय फुफेरे भाई सत्यम गुप्ता पुत्र मिथलेश ने शनिवार शाम कमरे में छत के छल्ले पर साड़ी से फांसी लगा खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद पहुंचे तो परिजनों ने देखा शव फंदे पर लटक रहा था। परिजनों ने आनन-फानन में शव को फंदे से उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोसाइड नोट की जानकारी भाई प्राशू ने बताया तलाश में सोस...