अमरोहा, अप्रैल 28 -- थाने से महज चंद कदम दूरी पर स्थित एक एटीएम पर शातिर ठगों ने ग्रामीण को झांसा देकर 28,500 रुपये उड़ा लिए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गांव मेहुआ हसनगंज निवासी भूपेंद्र 26 अप्रैल को बबराला स्थित एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। एटीएम पर मौजूद दो अज्ञात युवकों ने मदद का झांसा देकर उन्हें बातों में उलझा लिया। युवकों ने फर्जी बैंक कॉल और तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर कहा कि कार्ड बाद में मिल जाएगा।भूपेंद्र यह भी पढ़ें- एटीएम में कार्ड फंसाकर ठगी: बबराला में ग्रामीण के खाते से 28,500 रुपये पार जब घर पहुंचे और खाते की जांच की तो उनके होश उड़ गए। खाते से अलग-अलग समय पर 9500-9500 रुपये की त...