सहारनपुर, फरवरी 9 -- कोतवाली नगर में तैनात एक होमगार्ड के पिछले 12 दिनों से लापता होने से पुलिस महकमे और परिजनों में चिंता बढ़ गई है। परिजनों ने एसएसपी से होमगार्ड को तलाश करने की मांग की है। गंगोह के गांव चौपरा निवासी राजेश कुमार नगर कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात है। परिजनों के अनुसार, वह 27 जनवरी की रात ड्यूटी के लिए घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। राजेश कुमार की पत्नी डोली की माने तो 28 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे राजेश ड्यूटी समाप्त कर थाने से घर के लिए निकले थे, लेकिन न तो घर पहुंचे और न ही किसी परिचित से संपर्क हुआ। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों ने रिश्तेदारी, संभावित स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.