आगरा, अप्रैल 13 -- गांव स्तर पर सुरक्षा तंत्र मजबूत करने और थाने से लेकर गांव तक बेहतर संवाद व समन्वय बनाने की कड़ियों को मजबूत किया गया है। सुरक्षा की कड़ी में पुलिस कर्मियों व ग्राम प्रहरियों का संबंध बेहद महत्वपूर्ण है। इसे और भी प्रभावी बनाने को एसपी ओपी सिंह ने ग्राम प्रहरियों से संवाद किया। ग्राम प्रहरियों के सुझाव सुने और अपनी प्राथमिकताएं समझाई गईं। उन्हें वर्दी, साफा, डंडा, जैकेट समेत अन्य जरुरत की सामग्री वितरित की। संवाद के दौरान एसपी ओपी सिंह ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस विभाग की सबसे महत्वपूर्ण जमीनी कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली हर छोटी-बड़ी हलचल की जानकारी सबसे पहले उन्हीं के पास होती है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि गांव में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, अनजान गतिविधि या आपसी विवाद की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.