मधुबनी, दिसम्बर 29 -- मधुबनी। तुम डाल-डाल हम पात-पात। जी हां मधुबनी पुलिस और बाइक चोर गिरोह के बदमाशों के बीच यही चल रहा है। चोरी गई बाइक के साथ गिरफ्तार दो बदमाशों से रविवार शाम जब नगर थाना में पुलिस पूछताछ में जुटी थी उसी समय थाना के बाहर एक मॉल के सामने से बदमाश पुलिस की बाइक चुरा ले गया। पुलिस के आलाधिकारी चोरी गई चार बाइक के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार करने पर नगर पुलिस की पीठ थपथपा ही रही थी इसी दौरान थाना कैंपस के ही सिपाही मोती कुमार बाइक चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंच गए। सिपाही की बात सुनकर नगर थाना के पुलिस कर्मी हैरान रह गए। मोती कुमार नगर थाना कैंपस स्थित अनुमंडल अग्निशामालय कार्यालय में चालक सिपाही पद पर कार्यरत हैं। रविवार शाम करीब 4:00 बजे सिपाही थाना से करीब 250 मीटर दूर सिटी कार्ट मॉल गए थे। हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल मॉल क...