आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददता। गुंडा एक्टर में निरुद्ध बदमाश थाने में हाजिरी लगाएंगे। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों पर पुलिस ने गुंडा एक्टर में कार्रवाई की है। इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन ने अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें थाने में नियमित हाजिरी लगाने के आदेश दिए हैं। थाना तरवां क्षेत्र के ठाटा गांव निवासी अभिषेक यादव पुत्र डब्बू यादव उर्फ योगेन्द्र यादव के विरुद्ध गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई। अभिषेक यादव को आगामी पांच माह तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को थाना तरवां में थानाध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज करानी होगी। इसके साथ ही मेंहनगर थाना क्षेत्र के फिनीहीनी निवासी लक्ष्मण पांडेय के विरुद्ध गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई है। आगामी पांच माह तक प्रत्येक सप्ताह के सोमव...