भभुआ, फरवरी 9 -- पेज चार भभुआ। भगवानपुर थाना में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता सोमवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। चुआ पतलोइयां गांव निवासी हीरा बिंद की पत्नी रिंकू देवी ने लिखा है कि एक व्यक्ति बार-बार फोन कर धमकी व गाली-गलोज कर रहा है। इससे पूरा परिवार डरा हुआ है। उसका पति टीबी का मरीज है। वह पति व बच्चों के साथ यहां आई थी। उसने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को महिला ने दिया आवेदन भभुआ। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला को जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के धनाढ़ी गांव की तेतर कुमारी ने आवेदन देकर मारपीट करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी कराने की मांग की हैं। उसने लिख है कि कुदरा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर वह यहां आई है। हि.प्र. वाहन दुर्घटनाओं में छह लोग लोग हुए घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में में हुई वाहन ...