मुजफ्फरपुर, सितम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पहली बार शिकायत पर साइबर थाने में समझौता कराया गया। इसके बाद भी पटना के कंकड़बाग निवासी आरोपित डॉ. अजय कुमार नहीं माना। उसने सहपाठी महिला डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया। उसके वीडियो वायरल करने के कारण महिला डॉक्टर की तय शादी टूटने की कगार पर है। उसने दूसरी बार साइबर थाने में आवेदन देकर आरोपित डॉक्टर के खिलाफ 30 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित डॉक्टर अजय कुमार ने उसकी शादी तय होने के बाद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे वह और उसका पूरा परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जांच की प्रक्रिया बताया गया है कि शहर के एक मोहल्ले की महिला डॉक्टर और पटना के कंकड़ब...