बरेली, अक्टूबर 19 -- बरेली, मुख्य संवाददाता: शाही थाने में तैनात समुदाय विशेष के हेड कांस्टेबल का दूसरे समुदाय की महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग उजागर होने के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के बीच संबंधों को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने सीओ मीरगंज से जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है।हेड कॉन्स्टेबल और महिला सिपाही सस्पेंड जानकारी के मुताबिक, शाही थाने में तैनात हेड कांस्टेबल बहादुर शाह जफर शादीशुदा है, जबकि रिक्रूट महिला सिपाही अविवाहित है। थाने के स्टाफ में दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। बताया जा रहा है कि 10 अक्तूबर की रात थाने के एक दरोगा ने महिला सिपाही को हेड कांस्टेबल के कमरे में जाते देख लिया। यह भी ...