फतेहपुर, फरवरी 13 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में एक युवती ने फांसी लगा जान दे दी। शादी की उम्मीद लेकर थाने पहुंची 19 वर्षीय युवती ने घर लौट कर बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस की भूमिका को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पहाड़पुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का पड़ोसी गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था। युवती उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक व उसके परिजन तैयार नहीं थे। गुरुवार को युवती अपनी मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक को बुलाया तो उसने स्वयं को कैंसर व टीबी का मरीज बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। युवक के पिता ने भी असहमति जताई। परिजनों के मुताबिक, घर लौटने के कुछ समय बाद पुलिस युवती के...