थाने में भजन-कीर्तन, हर मंगलवार होगा आयोजन
बदायूं, जून 19 -- थाना परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की। थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने और पुलिस-जनता के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से अब प्रत्येक मंगलवार को थाना परिसर में नियमित रूप से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर भजनों का गायन किया। आयोजन में कांस्टेबल हरिकेश कुमार, रोहित भड़ाना, दुष्यंत, सत्य प्रकाश तथा आसफपुर पुलिस चौकी के श्यामवीर सिंह मौजूद रहे। महिला पुलिसकर्मियों में अंकिता वर्मा, मुस्कान, पायल, अंजलि शर्मा, अंशु गिरी और वैष्णवी ने भी भागीदारी की। यह भी पढ़ें- 24 प्रहर अखंड हरीनाम संकीर्तन आयोजन यह भी पढ़ें- मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.