फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 22 -- जहानगंज। खलासपुर गांव में बुधवार को अवैध संबंधों के शक में घर के अंदर पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने वाले पति का जब नशा उतरा तो वह थाने में गुरुवार की सुबह फूट फूट कर रोया। बोला अब बच्चे किसके सहारे रहेंगे। इस तरह से उसे अफसोस हुआ और अंदर ही अंदर दुखी भी नजर आया। अवैध संबंधों के शक में खलासपुर गांव निवासी सांचेलाल कठेरिया ने अपनी पत्नी अनीता उर्फ नन्हीं देवी की घर के अंदर बरामदे में चाकू मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस की टीम ने उसे घर के अंदर से ही चाकू समेत पकड़ लिया था। घटना के बाद अनीता के भाई विपिन कठेरिया निवासी कुलापुर कन्नौज को हुई तो वह भी परिवार के साथ मौके पर आ गये। साले विपिन की सूचना पर जीजा सांचेलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। घटना के समय सांचेलाल शराब के नशे में था। गुरुवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.