आगरा, मार्च 31 -- एसपी ओमप्रकाश सिंह ने मंगलवार को अमांपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मिशन शक्ति कक्ष, आगंतुक रजिस्टर का अवलोकन कर अभिलेखों की स्थिति परखी। एसपी ने थाना कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एचएस रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों देखे और कमियों के त्वरित निराकरण एवं समस्त अभिलेखों को अद्यावधिक रखते हुए सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित करने को कहा। थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही बैरक, बंदीगृह, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। एसपी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसमस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, प्रभारी निरीक्षक थाना ...