वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी, हिटी। राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा पारिवारिक विवादों के निस्तारण के प्रति सख्त दिखीं। पुलिस को निर्देश दिया कि थाने में ऐसे मामले न सुलझने पर तत्काल रपट दर्ज की जाए। सुनवाई के बाद भी पीड़िताओं के थानों-अदालतों का चक्कर काटने पर उन्होंने चिंता जताई। सर्किट हाउस में सोमवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पारिवारिक विवादों की सुनवाई की। कहा कि ऐसे मामलों में समझौता कराने का हरसंभव प्रयास किया जाए। फिर भी कोई रास्ता न निकलने पर तत्काल रपट दर्ज कराई जाए। इस बीच, करीब दो घंटे की सुनवाई में 17 पीड़ित महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान घरेलू हिंसा, संपत्ति बंटवारे और जमीन विवाद से जुड़े मामले आए। चार वादों का मौके पर निस्तारण किया गया। बताया कि पिछले साल वाराणसी से 77 केस आए थे। इनमें 41 निपटाए गए।पुरुष आयोग का ग...