प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- जेठवारा, हिन्दुस्तान संवाद। दंपती के बीच चल रहे विवाद के समाधान के लिए थाने में हो रही पंचायत के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव को आई महिला सिपाही से भी मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी गई। मामले में केस दर्ज कराया गया है।जेठवारा थाना क्षेत्र के बरई का पुरवा डेरवा निवासी रामकुमार धुरिया की बेटी सीमा की शादी एक वर्ष पूर्व इलाके के ही धनसारी गांव निवासी सुनील कुमार धुरिया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। चोरी का आरोप लगाकर उसके जेवर छीन लिए और मारपीट कर घर से भगा दिया। थाने में शिकायत करने के बाद रविवार शाम दोनों पक्ष को बुलाया गया। आरोप है कि थाने में बातचीत के दौरान पति, उसके परिवार के लोग सीमा, उसके माता-पिता को मारने पीटने लगे। मौके पर मौजूद महिला सिपाही प्...