मऊ, मार्च 25 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाने पर कार्यरत फालोवर (रसोइया) की मंगलवार को अचानक तवियत खराब होने से अकास्मिक मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं पुलिस प्रशासन में मातम छा गया। मंगलवार की शाम शव गांव पहुचने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सलामी दी गई। एसओ सुबास चंन्द्र ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। ग्राम कटघर क्याम/समाऊद्दीनपुर निवासी 56 बर्षीय रामसूरत पुत्र स्व.नान्हू यादव चिरैयाकोट थाने में रसोईया के पद पर तैनात थे। जो लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिनका उपचार बीएचयू से चल रहा था। मंगलवार की सुबह थाने के मेस में खाना पकाने के बाद सबको खिला कर दोपहर घर पहुंचे। इस बीच अचानक सीने दर्द उभरा। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तबतक अकास्मिक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रसोइया को ...