मऊ, जनवरी 11 -- पूराघाट। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के मामले में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोपागंज थाने में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं ने आशंका जताई कि इस तरह का दुष्प्रचार क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। तहरीर देने वालों में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, विनय कुमार, त्रिलोकी सिंह, राम विलास, अनिल राजभर, रामचरित्र आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.