सीतापुर, नवम्बर 10 -- महमूदाबाद। महमूदाबाद कोतवाली में रविवार की शाम एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह ने वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सलामी लेने के बाद थाने का मुआयना किया। उन्होंने इन वाहनों की नीलामी कर हटवाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आरक्षी आवास, कंप्यूटर कक्ष, कार्यालय का जायजा लिया। एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक और विवेचनाधिकारियों को विवेचनाओं और शिकायतों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...