औरैया, अप्रैल 13 -- बेला। थाना परिसर में सोमवार को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से संबंधित प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से भाग लेकर संबोधन को सुना और अधिनियम की जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला कर्मियों को जागरूक करना रहा। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने लाइव सुना प्रधानमंत्री का संबोधन यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन सम्मेलन से महिला सशक्तिकरण को नई दिशा यह भी पढ़ें- सशक्त नारी से सशक्त समाज की ओर बढ़ता कदम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...