कानपुर, जुलाई 20 -- सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर निवासी युवक ने एक सप्ताह पहले शिकायती पत्र पर सुनवाई न होने से आहत होकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। रविवार देर रात अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महाराजपुर के फ़ुफ़ुआर राजथोक निवासी 35 वर्षीय युवक महेश पासवान ने एक सप्ताह पहले महाराजपुर थाने में थाना में ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा ली थी। युवक को जलते देख बचाने में तीन पुलिसकर्मी भी मामूली झुलस गए थे। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह, दरोगा गौरव शौलिया व सिपाही अरुण कुमार भी बचाव में मामूली रूप से झुलस गए थे। गंभीर हालत में युवक को उर्सला में भर्ती कराया गया था। वहां से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। रविवार रात युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाने में युवक ने जब पत्नी के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था तो ए...