मुरादाबाद, फरवरी 3 -- थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती मंगलवार को मैनाठेर थाने पहुंच गई और अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। युवती ने साफ तौर पर प्रेमी के साथ ही विवाह करने की इच्छा जताई। युवती की शादी मार्च माह में किसी अन्य युवक से तय थी, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद को लेकर मंगलवार को थाने पहुंच गई। मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने समझाने का प्रयास किया। काफी बातचीत और समझाने के बाद प्रेमी ने युवती की बात मान ली, जिसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ लौट गई। वहीं इस मामले को लेकर दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.