प्रयागराज, अप्रैल 18 -- झूंसी। वर्चस्व को लेकर दो अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार रात उग्र हो गया। पिछले कई दिनों से जारी तनाव के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे जमकर गाली-गलौज और हंगामा हुआ। कार्रवाई की मांग को लेकर एक पक्ष ने थाने पर प्रदर्शन किया और वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। झूंसी निवासी अधिवक्ता आलोक मिश्रा का आरोप है कि सरायइनायत के मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर ने उन पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने आलोक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मानवेंद्र सिंह ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ मारपीट हुई, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत नहीं सुनी। यह भी पढ़ें- फूलपुर में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.