हरदोई, मई 24 -- टड़ियावां। थाना क्षेत्र के गांव पैढाई निवासी अजमत ने एसपी अशोक कुमार मीणा को शिकायत भेजी है। आरोप है कि रविवार को वह अपना खेत में डालने के घूरा उठा रहा था, कि उसी बीच गांव के चार लोगों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। उसने कहा कि मामले की शिकायत गोपामऊ चौकी पर जाकर की, वहां पर कोई उसे थाने पर जाने की सलाह देकर टरका दिया। टड़ियावां थाने में लिखित शिकायत की पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, आरोप है कि उल्टे दबंगों ने उसे शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी है। उसने एसपी से मामले में कार्यवाही की मांग उठाई है। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार पर केस दर्ज यह भी पढ़ें- बाजार मे छेड़छाड़ विरोध पर धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...