समस्तीपुर, मई 7 -- उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाओं व अन्य विवाद की सुनवाई करने में पुलिसिया उदासीनता को लेकर सीपीएम कार्यकर्ताओं ने उजियारपुर थाना पर गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। सीपीएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो व उजियारपुर के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजीत कुमार से गरमा गर्म बहस भी हुई। थानाध्यक्ष जिलामंत्री से नाराजगी प्रकट करते हुए कहा की बिना सूचना के थाना परिसर में जमावड़ा लगाना गैरकानूनी है। अपनी बातों को आप 4 आदमी का प्रतिनिधि मंडल लेकर कार्यालय में क्यों नही आये। उन्होंने सख्त लहजे में कहा की थाना परिसर में धरना व प्रदर्शन करना सरकारी काम में बाधा माना जाएगा। यह भी पढ़ें- थाने पर सीपीएम का प्रदर्शन इसको लेकर केस दर्ज किया जा सकता है। वहीं सीपीएम कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे अंचल मंत्री उपेंद्र राय व जिल...