कुशीनगर, जुलाई 17 -- कुशीनगर।एसपी केशव कुमार ने एक ही थाने पर दो वर्ष से तैनात 70 दरोगाओं को स्थानांतरित कर दिया है। इसी क्रम में एक ही थाने पर तीन वर्ष से तैनात 100 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल को भी स्थानांतरित किया गया है। जिले में 70 दरोगाओं ने एक ही थाने पर दो वर्ष की तैनाती पूरी कर ली, जिन्हें एसपी ने दूसरे थानों एवं पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया। इसमें वे दरोगा भी शामिल हैं जो गैर जनपद से स्थानांतरित होकर पुलिस लाइन में आमद कराये थे उन्हें थानों पर तैनाती दी गयी है। इसी तरह एक ही थाने पर तीन वर्ष की तैनाती पूरी करने वाले 100 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल को भी स्थानांतरित किया गया है। इसमें गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आये हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल शामिल हैं, जिन्हें थानों पर तैनाती की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...