संवाददाता, अगस्त 2 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने पर तैनात दरोगा ने पीड़िता को न्याय दिलाने के बहाने उसका शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। खुद को अविवाहित बताकर उससे संबंध बनाए। जब पीड़िता को पूरी जानकारी हुई तो उसने विरोध जताया। आरोप है कि दरोगा ने पीड़िता को कमरे पर बुलाकर बुरी तरह से पीटा और धमकाया कि वह कहीं शिकायत करेगी तो उसकी खैर नहीं होगी। दरोगा की रोजाना की करतूतों से आजिज आकर पीड़ित युवती डीसीपी मध्य से शिकायत की। डीसीपी से शिकायत के बाद शुक्रवार रात को आरोपी दरोगा ने युवती को कार में बंधक बनाकर पीटा। फोटो, वीडियो और चैट डिलीट किए। डीसीपी मध्य विक्रांत वीर का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच कैंट एसीपी को सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा के निर्देश पर आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। पीड़िता...