गाजीपुर, मार्च 19 -- देवकली। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम पंचायत के रजेलपुर निवासी 50 वर्षीय हीरा कुशवाहा की नंदगंज थाना में होमगार्ड की डयूटी पर जाते समय बुधवार की रात आठ बजे गांव से कुछ दूर कोटिया स्कूल के पास हार्ट अटैक आने से गिर पड़े। अस्पताल ले जाते समय हीरा ने दम तोड़ दिया। रामपुर माझां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के अनुसार हीरा प्रतिदिन होमगार्ड की डयूटी करने के लिए नंदगंज थाने पर जाते थे। मृतक की छह लड़कियों में तीन की शादी हो चुकी है। तीन की शादी करना है। पुत्र सचिन कुशवाहा सभी बहनों से छोटा है। मौत की सूचना से पत्नी देवन्ती देवी, पुत्र सचिन और लड़कियों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...