प्रयागराज, अक्टूबर 4 -- प्रयागराज। इस वक्त प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरूआत कर दी है। महिलाओं को सम्मान देने के लिए चल रहे इस अभियान में जिले में कुछ विशेष करने की तैयारी है। प्रयागराज आए प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के सामने सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए कि शहरी क्षेत्र के कुछ थानों को चिह्नित किया जाए। वहां पर एक दिन पूरे स्टॉप में महिलाओं को तैनाती दी जाए। जिससे समाज में एक बेहतर संदेश जाए। जन प्रतिनिधियों के इस सुझाव की प्रभारी मंत्री ने सराहतना की और उन्होंने पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि इस पर एक व्यापक कार्ययोजना बनाएं। महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें थानों की जिम्मेदारी दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...