थाने घेराव की चेतावनी के बाद दर्ज हुई मारपीट की रिपोर्ट
शाहजहांपुर, जून 17 -- बंडा। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की शिकायत करने पर युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज की। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं द्वारा थाने के घेराव की चेतावनी के बाद पुलिस हरकत में आई। गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी भाकियू कार्यकर्ता हरिपाल ने बताया कि गांव के विवेक यादव, रामनिवास और रामरहीस ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण करा रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों से की थी। आरोप है कि चार अप्रैल को वीडियो बनाने पहुंचे उनके भाई विनीत कुमार को विवेक यादव, रामनिवास, रामरहीस, राजीव और लक्खा ने गाली-गलौज कर कमरे में बंद कर पीटा और मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- पैमाइश बाद लगे पत्थर को उखाड़कर पिटाई की सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस के आने से पहले आरोपी धमकी देकर भाग गए थे। मंगलवार को जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.