थाने के सामने लगा रहे थे IPL सट्टा, कार को ही बनाया चलता-फिरता अड्डा; इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर, अप्रैल 19 -- इंदौर में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो शातिर सटोरियों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आरोपी विजयनगर थाने के सामने ही कार में बैठकर सट्टे का खेल चला रहे थे। पुलिस ने मौके से 10 लाख रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन और लग्जरी कार जब्त की है, जबकि मुख्य आरोपी के मोबाइल से एक करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद सट्टा नेटवर्क को लेकर हड़कंप मच गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीमच निवासी आकाश जिंदल और प्रियांश जैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी इंदौर विकास प्राधिकरण के खाली मैदान में कार खड़ी कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा ऑपरेट कर रहे थे। दोनों ने कार को ही चलता-फिरता सट्टा अड्डा बना रखा था।थाने के सामने चल रहा था 'सट्टे का सेंटर' सबसे बड़ा खुलास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.