थाने के सामने लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब, दो घूंट पानी को तरस रहे लोग
बदायूं, जून 6 -- थाने के सामने लगा सरकारी नल खराब होने की वजह से लोग दो घूंट पानी को भी तरस रहे हैं। राहगीरों ने नगर पंचायत प्रशासन से नल की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। काफी समय से खराब पड़े इस इंडिया मार्का हैंडपंप को सही कराने की मांग चल रही है। मौजूदा समय में गर्मी की वजह से पेयजल संकट चल रहा है। राहगीर अगर थाने के पास से गुजरते हैं तो उनको दो घूंट पानी के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस संबंध में नगर पंचायत वजीरगंज के चेयरमैन प्रतिनिधि जहीर अहमद ने बताया कि उन्हें आज ही इसकी सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- खराब पड़े चापाकल व जलमीनार की मरम्मत की मांग स्थानीय लोगों द्वारा अवगत कराए जाने के बाद मामले को संज्ञान में लिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की टीम को निर्देशित कर दिया गया है, जल्द समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.