बदायूं, फरवरी 17 -- वजीरगंज। युवक के फिल्मी गाने पर रील बनाने का शौक उसे भारी पड़ा। युवक ने थाने के सामने वीडियो रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश पुलिस की नजर में आई। युवक को हिरासत में लेकर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की। मामला वजीरगंज थाने के सामने का है, जहां वार्ड संख्या छह के रहने वाले अंकुल सिंह तिरपाल की दुकान में काम करता है और उसे वीडियो बनाने का शौक है। रविवार देर रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह थाने के ठीक सामने फिल्मी गाने पर रील बनाता दिखाई दे रहा था। वीडियो में युवक गाने के लय पर रियल टाइम में हाव-भाव करते नजर आया। जैसे ही पुलिस को यह जानकारी मिली, सोमवार सुबह उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उस पर कार्रवाई की की गई। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ...