भदोही, अप्रैल 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित जीटी रोड थाना गेट के पास ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों द्वारा कूड़ा करकट किया जाता है। इसके कारण राहगीरों, वाहन चालकों, फरियादियों एवं आसपास के मंदिरों में दर्शन-पूजन को जाने वालों को दिक्कतें हो रही हैं। जिसे लेकर उनमें रोष व्याप्त है। बता दें कि हाल ही में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से थाना मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। जिससे मंदिर की सुंदरता और भव्यता में चार चांद लग गए थे। लेकिन मंदिर के ठीक सामने ठेला-खोमचा लगाने वालों द्वारा इधर-उधर फेंके जा रहे कचरे ने मंदिर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था भी आहत हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खाद्य सामग्री के अवशेष और प्लास्टिक कचरे के ढेर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.