प्रयागराज, मई 28 -- थरवई। थरवई थाने के सामने सीमेंट से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में स्कूटी सवार महिला सिपाही आ गई। जिससे स्कूटी में आग लग गई। हादसे में महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गई और चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थरवई थाने में तैनात महिला सिपाही 24 वर्षीय विनीता पुत्री श्याम बिहारी निवासी सोनभद्र गुरुवार शाम थाने से स्कूटी पर जैसे ही निकली सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। जिससे स्कूटी में आग लग गई। यह देख थाने के पुलिसकर्मियों ने आग बुझाकर ट्रैक्टर के नीचे फंसी विनीता को तत्काल फाफामऊ के निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया। महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को क...