गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चिलुआताल थाने के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला की गेट के बाहर ही सास और ननद ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति नियंत्रित की। बाद में आरोपी सास और ननद का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। महाराजगंज के फरेंदा भगवतनगर निवासी शैलेश कुमार की पत्नी किरन करीमनगर में किराए के मकान में रहती हैं। किरन ने बताया कि बीते शनिवार को पति के खिलाफ मारपीट से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। यह भी पढ़ें- महिला को डंडे से जमकर पीटा आरोप है कि जब वह थाने पहुंची, तो थाना गेट के पास ही उसकी सास सुनीता और ननद रीना चौहान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। थाना ...