संवाददाता, फरवरी 8 -- यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप के बाद थाने के बाहर पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को जूते मारने की सजा सुनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये मामला थाना कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को किशोरी घास लेने जंगल गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। परिजन आरोपी के खिलाफ तहरीर देने थाने पहुंचे। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। इसी दौरान गांव के कुछ लोग थाने पहुंच गए। यह भी पढ़ें- प्यार के लिए लांघी थी सरहद, अब बेटे को जेल से छुड़ाने पाकिस्तान जाएंगे मां-बापपंचायत ने जूते मारने की सुनाई सजा सूत्र...