कानपुर, मार्च 1 -- किदवईनगर में बन रही सीएम ग्रिड की सड़क में काम कर रहे मजदूरों का दूसरे गुट से विवाद हो गया। हालांकि लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन देर रात किदवईनगर थाने के पास सो रहे मजदूरों पर दूसरा गुट ने लाठी, डंडे और सरिया से हमला कर दिया। घटना में तीन मजदूर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। वहीं, बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया। पुलिस ने एक आरोपित को पकड़कर शांति भंग की कार्रवाई की है। मूलरूप फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के रामनगर गांव में रहने नीरज कुमार ने बताया कि वह साथियों के साथ दो महीने से सीएम ग्रिड सड़क निर्माण कार्य में लगे हैं। शनिवार दोपहर अर्जुन का फिरोजाबाद के मोहम्मदपुर निवासी ठेकेदार संजू कुमार से मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी। उस वक्त लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन रात व...