कौशाम्बी, जून 8 -- पश्चिमशरीरा थाना के पास रविवार रात एक शिक्षक के मकान से चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपया कीमत का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के संड़वा बिदांव गांव निवासी अमर सिंह पुत्र देवनाथ पश्चिमशरीरा इलाके के भगवतपुर प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने अपना एक मकान पश्चिमशरीरा थाना के पास भी बनवा रखा है। हालांकि, उनकी पत्नी बच्चों के साथ प्रयागराज के मुंडेरा वाले मकान में रहती हैं। पश्चिमशरीरा के मकान में शिक्षक की मां कमला देवी अकेली रहती थीं। शनिवार को वे दवा लेने प्रयागराज गई थीं और देर होने के कारण बहू के पास मुंडेरा में ही रुक गईं। सोमवार सुबह घर पहुंचीं तो भीतर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। बताया कि चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखा करीब 20 हजा...